10:45 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

दूध से लेकर सरसों का तेल एवं मिठाइयों में मिलावट खोरी का खेल

सहसबान (बदायूं)नगर में दूध से लेकर सरसों का तेल एवं मिठाइयों में मिलावट खोरी का खेल किसी से छुपा नहीं है, आपको बता दें सहसवान नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मिलावट खोरी का धंधा जोरों पर तूल पकड़ता जा रहा है, जैसे दूध, सरसों का तेल, पनीर,व मिठाइयां इन चीजों में जमकर मिलावट खोरी की जा रही है। जिसके कारण आए दिन लोगों के शरीर पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है वहीं लोगों की हार्ट अटैक से आए दिन मौतें होती नजर आ रही हैं। उसके बावजूद भी खाद अधिकारियों द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, वहीं सैंपल के नाम पर खाद्य अधिकारियों द्वारा खाना पूर्ति कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है। एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देशों के साथ कहा है, की मिलावट खोरी करने वालों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा मिलावट खोरी करने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर उनकी पोस्टर प्रत्येक चौराहे पर लगाए जाए लेकिन अब देखना यह है, की इन निर्देशों का खाद विभाग के अधिकारी कितना पालन कराते हैं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.