11:25 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई परेशानी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

उझानी बदांयू 16 मई।
धीरे-धीरे गर्मी प्रचंड रूप ले रही है। बृहस्पतिवार को भी तापमान 41 डिग्री रहा। आज सुबह से ही तेज गर्मी के चलते लोग घरों से कम ही निकले। बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

तापमान में बढ़ोतरी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। गर्मी के कारण कृषि पर भी बुरा असर पड़ा है। फसलें खराब हो रही है। पशु बीमार हो रहे हैं। वहीं, कुत्ते व बंदर पानी की तलाश में टंकियों व नलों के किनारे बने चबूतरे पर पानी पीते हुए दिख रहे हैं।

चिकित्सकों की सलाह है कि गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना पीते रहें। दोपहर के समय खुले में निकलने से बचें, सिर को ढक कर निकलें। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। ढीले और हल्के कपड़े पहने। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से त्वचा को धूप से बचाया जा सकता है।——————— राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.