8:40 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

मेरी व्यक्तिगत भावना ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी रखना

मेरी व्यक्तिगत भावना ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी रखना

भारत के बाँकुरे जवानों की कसम
उनके अमर बलिदानों की कसम
उनकी बेबाओ के बयानों की कसम
उनकी दुधमुंही संतानों की कसम
उनके शवों के अपमानों की कसम
घाटी में घटित घटनाओं की कसम
रहनुमाओं पूरी पहरेदारी रखना
पाकिस्ता से जंग अभी जारी रखना

माना शेर बन के दिखाया आपने
गीदड़ को सीमा से भगाया आपने
मान मातृभूमि का बढाया आपने
जोश में भी होश ना गंवाया आपने
किन्तु अभी और भी लड़ाई शेष है
आई एस आई की सफाई शेष है
शौर्य बाली हाथों में बुहारी रखना
पाकिस्ता से जंग अभी जारी रखना

अभी तो गुलाम कश्मीर शेष है
देश की अखंड तस्वीरें शेष है
चीर चीर सीमा की लकीर शेष है
माँ का शत-विक्षत शरीर शेष है
अभी थोड़े भाग पे ही वार किया है
ईंट का जवाब पत्थर से दिया है
और भी जवाबों की तैयारी रखना
पाकिस्ता से जंग अभी जारी रखना
Akshat Ashesh

विज्ञापन एक्सप्रेस