6:39 am Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

आर. के. नारायण

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
👉

आर. के. नारायण
(10.10.1906 – 13.05. 2001)

रासीपुरम कृष्णास्वामी नारायणस्वामी (Rasipuram Krishnaswami Iyer Narayanaswami) प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार थे। वह अंग्रेज़ी साहित्य के भारतीय लेखकों में तीन सबसे महान् उपन्यासकारों में से एक गिने जाते हैं। मुल्कराज आनंद तथा राजा राव के साथ उनका नाम भारतीय अंग्रेज़ी लेखन के आरंभिक समय में ‘बृहत्त्रयी’ के रूप में प्रसिद्ध है। उपन्यास तथा कहानी की विधा को अपनाते हुए आर. के. नारायण ने विभिन्न स्तरों तथा रूपों में मानवीय उत्थान-पतन की गाथा को अभिव्यक्त करते हुए अपने गंभीर यथार्थवाद के माध्यम से रचनात्मक कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका पहला उपन्यास ‘स्वामी और उसके दोस्त’ 1935 में प्रकाशित हुआ था।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

विज्ञापन एक्सप्रेस