9:27 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

खुशबू शर्मा बनी बेस्ट मदर शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में माताएं हुई सम्मानित

बिल्सी
नगर के अटल चौक स्थित शिशु सदन जूनियर हाई स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया।जिसका शुभारंभ विद्यालय की संरक्षिका कमलेश शर्मा ने मां शारदे के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया।इस आयोजन में माताओ ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।पिछले सप्ताह हुए ड्रेस कम्पटीशन, बेग कम्पटीशन और लंच कम्पटीशन के माध्यम से प्रत्येक कक्षा से एक माता का चयन किया गया।सभी माताओ को प्रधालनाचार्या मीनाक्षी शर्मा द्वारा माला पहनाकर और बेज लगाकर सम्मानित किया गया।बच्चों ने माताओ को समर्पित सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।जिनको देखकर सभी भाव विभोर हो उठे।बेस्ट मां का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया।जिसमे खुशबू शर्मा बेस्ट मदर बनी।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से रजनीश शर्मा ,शुभम शर्मा प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, सरिता वार्ष्णेय ,उपदेश यादव ,मेघा अजमेरा, नंदिनी तोमर, इकरा, सत्यम शर्मा ,सिम्मी ,हिना आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस