1:06 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

भारत-पाकिस्तान तनाव से मेवे और मसालों के बढ़े दाम

बदांयू 10 मई। भोजन के स्वाद में मसालों और मेवा की भूमिका अहम रहती है। पिछले कुछ दिनों से मसालों और मेवों के दाम तेजी से बढ़े हैं। सबसे ज्यादा हरी इलायची, बड़ी इलायची और जावित्री के दाम में उछाल आया है। इसके अलावा अन्य तमाम मसाले भी महंगे हुए हैं।

भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ने के बाद मेवे और मसालों के आयात-निर्यात पर व्यापक असर पड़ा है। मसालों के बढ़े दाम स्वाद बिगाड़ रहे हैं। सूखे मेवे का आयात प्रभावित हुआ है। दुकानदार सुभाष माहेश्वरी ने बताया कि थोक मंडी में गरम मसाला से लेकर सूखे मेवे की कीमतों में 10 से 15 फीसदी बढ़त हुई है। हालात ऐसे रहे तो आगे और बढ़ सकते हैं, क्योंकि अब सूखे मेवे का आयात महंगा पड़ रहा है।

रामौतार ने बताया कि भारत में सूखे मेवे जैसे छुहारा, पिस्ता, अखरोट, मुनक्का की बड़ी आवक पाकिस्तान और अफगानिस्तान से होती है। शादियों का सीजन चल रहा है। इस वजह से इनकी मांग ज्यादा है, लेकिन उसके अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यही हाल मसालों का भी है। काजू बादाम, छुआरे, अखरोट,मुन्नक्का के दामों में भी अभी से उछाल देखा जा रहा हे।

विज्ञापन एक्सप्रेस