बदायूं – सिविल लाइंस क्षेत्र में हरप्रसाद मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसे में नीरज सक्सेना (35) की जान चली गई। लोची नगला गांव निवासी नीरज पर अचानक एक सांड ने हमला कर दिया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। उसी समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में शोक की लहर है।






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

