10:15 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

*पर्यावरण के लिए हो रहा है बड़ा काम : राजीव गुप्ता*

(आचार्य संजीव रूप ने किया प्रचार )
बदायूँ, जनपद की बिल्सी तहसील के यज्ञ तीर्थ गुधनी में पर्यावरण, शिक्षा संस्कार संस्कृति को समर्पित प्रति वर्ष होने वाले जनपद स्तरीय यज्ञ महोत्सव 2025 प्रचार प्रसार जनपद घर में किया जा रहा है ! महोत्सव के निर्देशक आचार्य संजीव रूप ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता को आमंत्रण दिया ! राजीव गुप्ता ने कहा “पर्यावरण व संस्कृतिको समर्पित यज्ञ महोत्सव जनपद घर में सुगंध फैला रहा है सभी को इसमें अपना सहयोग करना चाहिए क्योंकि यहां ज्ञान की गंगा के साथ-साथ आरोग्यता की भी गंगा बहती है ! आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में आर्य समाज का यह कार्य कार्य अत्यंत सराहनीय है !
आचार्य संजीव रूप ने दातागंज में भी अनेक श्रद्धालुओं को आमंत्रण दिया ! बिल्सी के सिरा सौल में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुखवीर सिंह, प्रधान सोनू सिंह पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह ,माखन दिवाकर को निमंत्रण दिया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस