10:27 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

भाई बालमुकुंद (जन्म: 1889 – 08.05.1915)

भाई बालमुकुंद
(जन्म: 1889 – 08.05.1915)
👉
भाई बालमुकुंद (Bhai Balmukund) भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे। ‘दिल्ली षड़यंत्र’ में फ़ाँसी पाने वाले प्रमुख क्रांतिकारियों में से वे एक थे। सन् 1912 में दिल्ली के चाँदनी चौक में लॉर्ड हार्डिग पर फेंके गये बमकाण्ड में मास्टर अमीरचंद, भाई बालमुकुंद और मास्टर अवध बिहारी को 8 मई, 1915 को फ़ाँसी पर लटका दिया गया। यद्यपि भाई बालमुकुंद पर जुर्म साबित नहीं हुआ था, फिर भी शक के आधार पर अंग्रेज़ हुकूमत ने उन्हें सज़ा दी। भाई बालमुकुंद महान् क्रान्तिकारी भाई परमानन्द के चचेरे भाई थे। दिल्ली में जिस स्थान पर बालमुकुंद को फ़ाँसी दी गई, वहाँ शहीद स्मारक बना दिया गया है, जो दिल्ली गेट स्थित ‘मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज’ में स्थित है।
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

विज्ञापन एक्सप्रेस