1:10 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के विधि विद्यार्थियों ने किया जिला कारागार बदायूं का शैक्षिक भ्रमण

बदायूं :- उझानी के विधि विभाग के छात्रों ने दिनांक 05 मई से 06 मई 2025 तक जिला कारागार बदायूं का दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को दण्ड प्रक्रिया, जेल प्रशासन, कारावास में सुधारात्मक नीतियों तथा कैदियों के अधिकारों की व्यवहारिक जानकारी देना रहा।

इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान कॉलेज के प्राचार्य के नेतृत्व में प्रवक्ता मौजूद रहे।

कारागार परिसर में विद्यार्थियों को जेल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की दिनचर्या, पुनर्वास योजनाओं एवं जेल मैन्युअल की जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान जेल अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जी ,जेलर श्री कुंवर रणंजय सिंह जी एवं उप जेलर श्री मोo खालिद खान जी एवं श्री गणेश चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें जेल प्रशासन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस