1:05 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

संस्कार भारती की बैठक सम्पन्न, जिला कार्यकारिणी गठित

बदायूँ : – संस्कार भारती ब्रजप्रांत बदायूं की एक बैठक श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने की तथा मुख्यअतिथि के रूप में प्रान्तीय मंचीय कला प्रमुख डा. मदन मोहन लाल उपस्थित रहे।
बैठक में संस्था की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संस्था संरक्षक अशोक खुराना, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष इं0 प्रमोद कुमार शर्मा, संजीव सक्सेना, डा0 सरला चक्रवर्ती व सत्यनारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष कु.सीमा शर्मा, मंत्री अशोक कुमार साहू, शशांक रायजादा, दीपक सक्सेना तथा मंचीय कला रीना सिंह व मधु राकेश, दृष्यकला डा0 शुभ्रा माहेश्वरी, साहित्य कला पवन षंखधार प्रचार प्रमुख भावेश सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य डा0 अरविंद धवल एवं प्रदीप दुबे मनोनीत किये गये। कार्यकारिणी गठन के पश्चात एक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें षटवदन शंखधार व डा0 इंदु शर्मा आदि उपस्थित कवियों ने काविताएं व वक्तव्य प्रस्तुत किये। काव्यगोष्ठी का संचालन डा0 गीतम सिंह एवं पवन शंखधार ने किया। अंत में बदायूं की शान आई.पी.एस. केवल खुराना को तथा पहलगाव में आतंकियों द्वारा मारे गये निर्दोश पर्यटकों को दो मिनट का मौन धारणकर श्रद्धांजलि दी गयी ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.