5:20 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर में भाजपा नेता के घर आपत्तिजनक हालत में मिली चार दिन से लापता महिला, हंगामा

जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव की महिला चार दिन से अपने घर से लापता है गई। कई दिनों से पति व अन्य परिजन तलाश कर रहे थे। उन्हें किसी ने सूचना दी कि महिला एक गांव के पूर्व प्रधान के घर है। शनिवार सुबह ही महिला का पति और तमाम ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। दरवाजा खुलवाया तो दंग रह गए। क्योंकि महिला घर में ही मिली। चार दिन से लापता महिला को देख पति व ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। शनिवार की सुबह महिला के पति व ग्रामीणों ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर से महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। व दोनों की पिटाई कर दी। दोनों को पकड़कर थाना जरीफनगर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के पति ने आरोपी प्रमोद शर्मा पूर्व प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है। जरीफनगर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण को भेज दिया है,मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.