1:37 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी दो माह से वेतन नहीं, आंदोलन की चेतावनी के साथ संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

बिल्सी बदांयू 29 अप्रैल। बिल्सी के विधुत उपकेंद्र पर आज संविदा कर्मियों ने दो माह से वेतन ना मिलने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी के साथ प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों का कहना है कि दो माह से वेतन ना मिलने से बच्चों के एडमिशन, किताबें आदि के रूपये ना होने से दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। कई बार उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं मगर कोई नतीजा नहीं निकला। अब मजबूर होकर यह कदम उठाया है। फिर भी समस्या का समाधान ना हुआ तो आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस मौके पर मंगली राम,सुवौध कुमार,विजय कुमार, राकेश कुमार,नीरज, सत्यपाल सिंह, कुंवर पाल,रतनेश कुमार महीपाल आदि मौजूद रहे।————————- अतुल कुमार वार्ष्णेय।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.