2:00 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

कांग्रेस का ही संगठन है सेवादल, जो कि ठेठ ग्रामीण स्तर तक अपनी पहुंच रखता था: अरविंद पाल

बदायूँ : आज दिनाँक 28 अप्रेल 2025 को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस सेवादल की एक महत्वपूर्ण बैठक पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष अनिल देव त्यागी एवं यंग बिग्रेड पश्चिमी अध्यक्ष ऋषभ राणा की सयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी अरविंद पाल मौजूद रहे जिसमें बदायूँ जनपद से कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने सेवादल कांग्रेस यंग बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद व जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष उमेन्द्र पाल शँखधार के सयुक्त नेतृत्व में अपनी उपस्थिति दर्ज की इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अरविंद पाल ने उपस्थित पदाधिकारियों में उत्साह बढ़ाते हुए सेवादल कांग्रेस का इतिहास बताते हुए अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का ही संगठन है सेवादल, जो कि ठेठ ग्रामीण स्तर तक अपनी पहुंच रखता था। लोगों के हर कार्य के लिए सेवादल के कार्यकर्ता तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि 55 साल पहले कांग्रेस सेवादल की ओर से ग्रामीण स्तर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था जिससे लोगों का सीधा जुड़ाव भी रहता था। बाद में इन कार्यक्रमों को बंद कर दिया गया। उत्तर प्रदेश में अब एक बार फिर से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना तय हुआ है। कांग्रेस सेवादल ब्लॉक स्तर पर ट्रेनिंग कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें लोगों को नियमित रूप से मिला जा सके और उनके कार्यों में मदद भी की जा सके। इस अवसर पर पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष अनिल देव त्यागी एवं यंग बिग्रेड पश्चिमी अध्यक्ष ऋषभ राणा ने कहा कि हमे कैंप लगाकर राष्ट्र हित के मुद्दों पर मंथन करने की जरूरत है यह एक संगठनात्मक बैठक है जिसमें विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जाता है। कांग्रेस संगठन को कैसे बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सकता है। इसे लेकर आज रणनीति बनाई गयी है । सेवादल कांग्रेस यंग बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद व जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष उमेन्द्र पाल शँखधार ने कहा कि हम जिले की हर ग्राम पंचायत तक कैंप लगाकर देशहित और राष्ट्रीय मूल्यों पर चर्चाएं की करेंगे। विकास के जरूरी मुद्दे क्या हैं, इन पर मंथन किया जाएगा हम आरएसएस की तरह जाति विशेष की बात नहीं करते बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं। इस अवसर पर बदायूँ से अवनीश मिश्रा, एराज चौधरी,जगदीश सागर, राज यादव, अकील अहमद, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.