8:29 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर सुनील बंसल ने किया माल्यार्पण

उझानी बदायूं 27 अप्रैल। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का आज नगर के बाइपास पर बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे दागकर स्वागत किया। वहीं श्री बंसल ने बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

दिल्ली से चलकर बदायूं लोधी छात्रावास का उद्घाटन करने सडक मार्ग से जाते वक्त बाइपास पर कल्याण चौक पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य,नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने महामंत्री सुनील बंसल को फूल-मालाएं पहना कर स्वागत कर राम दरबार की प्रतिमा भेंट की। इस मौके पर राहुल शंखधार, हरवंश पहलवान, गिरीश पाल सिसोदिया,विवेक राष्ट्रवादी,संदीप सक्सेना, कार्तिक अग्रवाल उर्फ बाबू, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.