11:32 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

एकात्म शिविर में बच्चों ने सीखा ध्यान योग

बदांयू 26 अप्रैल। श्री राम चंद्र मिशन, हार्टफुलनेस संस्था और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सयुंक्त तत्वावधान में प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक सालारपुर के ग्राम वनेई और प्रहलादपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तथा ब्लॉक वजीरगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय हतरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय लहरा, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गौटिया , कम्पोजिट स्कूल वजीरगंज में प्रशिक्षक लखन सिंह के नेतृत्व में एकात्म अभियान शिविर का आज समापन हो गया। इस अवसर पर बालक बालिकाओं द्वारा जीवन उपयोगी सफल होने के टिप्स भी प्राप्त किये। बाल्य मन में श्रृषि मुनियों की परम्परा ध्यान योग के प्रति समझ विकसित हुई और जाना क्यों प्राचीन काल में योगी योग करते थे। साथ ही अभिभावकों आदि से विद्यालय में अपने बच्चों के नाम लिखवाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा अब सभी विद्यालयों को सुख सुविधाओं से आच्छादित कर दिया है ताकि सभी बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके।प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा हार्टफुलनेस के सभी अभ्यासों बताते हुए कहा कि कोई भी अभ्यास दिनचर्या को प्रभावित नहीं करता बल्कि ध्यान के प्रभाव से दिनचर्या के सभी कार्य व्यवस्थित हो जाते हैं। विशेष सहयोग स्वयंसेवक नेमसिंह मौर्य, अवनेश्वर सिंह आदि का रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.