10:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता’ का आयोजन

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बदायूं में प्रधानाचार्य जी के निर्देशानुसार ‘अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा पंचम तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में रुचि दिखाते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की शिक्षिका अनुराधा शर्मा के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी ने बताया कि लेखन प्रतियोगिताएं छात्रों को अपने लेखन कौशल विकास के लिए- व्याकरण, संरचना और भाषा का प्रयोग करने में मदद करती हैं तथा उन्हें आत्मविश्वास एवं अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान, डॉ. रितु रस्तोगी एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.