उझानी बदायूं 24 अप्रैल। नगर की व्यस्ततम पंजाबी कालोनी में बीती रात एक रिटायर्ड शिक्षिका के घर को चोरों ने निशाना बना लिया, घर के पीछे खाली पड़े प्लाट से शिक्षिका के घर की खिड़की का लोहे का जंगला निकाल कर घुसे चोरों ने 7 हजार की नकदी सहित पांच चांदी के सिक्के व एक लक्ष्मी गणेश की मूर्ति ले उड़े। सूचना पर रात में पहुंची कोतवाली पुलिस ने इधर-उधर कांबिंग भी की मगर चोरों का कोई अता-पता नहीं मिल सका। 

पंजाबी कालोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षिका विमला भाटिया के पुत्र अंकुर भाटिया ने बताया कि वह मां के साथ एक कार्यक्रम में होटल पर आयोजित दावत में गये थे। 12 बजे के आस-पास आकर गेट का ताला खोलकर कमरे में दाखिल होते ही सेफ खुली देखी तो होश फाख्ता हो गये। सेफ के कपड़े अस्त-व्यस्त थे देखा तो पांच चांदी के सिक्के,7 हजार नकदी सहित चांदी के लक्ष्मी गणेश भी अज्ञात चोर ले गये। जबकि मकान के उपरी हिस्से में मौजूद किराएदारों को भी नीचे चोरी की जानकारी नहीं हुई । कोतवाली पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने उपरी हिस्से में मौजूद किराएदारों से भी जानकारी हासिल की व आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल नगर में पुलिस सुस्त व चोर मस्त नजर आ रहे हैं। काफी समय से अज्ञात चोरों पर पुलिस का कोई अंकुश नजर नहीं आता। वारदात को अंजाम देकर, पुलिस की सुस्ती कू चलते आसानी से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर बैखोफ निकल जाते हैं।———————- राजेश वार्ष्णेय एमके





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

