3:53 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी हार्टफुलनेस टीम ने लोगों को कराया रिलेक्स रहने का ज्ञान

उझानी बदायूं 20 अप्रैल ‌। श्री राम चंद्र मिशन, हार्टफुलनेस संस्था और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सयुंक्त तत्वाधान में आज ब्लॉक उझानी के ग्राम रहमुद्दीननगर और नसरुल्लापुर में प्रशिक्षक अनुज सक्सेना के नेतृत्व में एकात्म शिविर का समापन हुआ।
कल शनिवार को ब्लॉक जगत के ग्राम रायपुर में प्रशिक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में तथा प्रशिक्षक लाखन सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक सालारपुर के ग्राम कासिमपुर, हुसैनपुर और दुगरैय्या में शिविर का समापन हुआ। ध्यान अभ्यास सत्र में लोगों ने आध्यात्मिक दिनचर्या को जाना।इस अवसर पर सभी को रिलेक्सेशन, ध्यान सत्र के साथ सफाई की विधि और प्रार्थना के महत्व को बताते हुए दैनिक साधना करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक निशी जौहरी, अम्बिका, बबिता, सुनील यादव, ब्रह्म देवी, रजत कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे। स्वयंसेवक नेम सिंह मौर्य, संजीव कुमार सिंह, नेम सिंह, अवनेश्वर सिंह , ममता आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.