8:29 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विधायक हरीश शाक्य द्वारा पेयजल योजना का निरीक्षण

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विधायक हरीश शाक्य द्वारा ब्लॉक सहसवान के ग्राम पंचायत भोजपुरा टप्पा जामिनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया एवं जल की उपयोगिता और जल संरक्षण पर लोगो को जागरूक किया । इस मौके पर जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता सिद्धार्थ सिंह एवं अवर अभियंता नवीन कुमार , परविन्द कुमार एवं कार्यदायी संस्था मै. पी. एन. सी. आगरा के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक गुरु प्रताप सिंह उपस्थित रहे।जल जीवन मिशन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को नल से जल उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस