8:36 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर खाद्य निरीक्षक ने किया माल्यार्पण

उझानी बदायूं 14 अप्रैल।आज संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नगर पालिका के खाद्य व सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने पालिका सदस्य संग पार्कों में पहुंच कर उन्हें नमन कर माल्यार्पण किया। नगर के मोहल्ला भर्रा टोला व सब्जी मंडी के निकट स्थित आंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर सभासद रामादेवी, हरीश कुमार त्यागी,लिपिक संजय गोतम, राहुल कुमार आदि ने माल्यार्पण किया। व बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस