7:35 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

*बदांयू झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

बदांयू 14 अप्रैल। बदांयू की सिविल लाइंस थाने के गांव लखनपुर में झाड़ियों में आज सुबह एक अज्ञात युवक का बैहोशी की हालत में शव मिला।युवक की उम्र लगभग 25 साल बताई जाती है। आज सुबह गांव वालों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी सिविल लाइंस थाने के एसआई सुमित चौधरी ने शव को उठवाकर अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर कोई पहचान ना सका तो शव मोर्चरी में रखवा दिया। ————— सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस