9:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नवागत पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने चार्ज संभालते ही अपनी टीम के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया

बिसौली। नवागत पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने चार्ज संभालते ही अपनी टीम के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मुख्य चौराहे पर संदिग्ध बाइकों की तलाशी भी ली।
शनिवार देर शाम नवागत थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने नगर में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। श्री सिंह ने कहा कि किसी भी स्थिति में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें। इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, हाईवे चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार, एसआई सुभाष चंद्र आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.