बिल्सी। स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 18 के सभासद अजीत सिंह गूर्जर ने ईओ को एक पत्र देकर कहा है कि यदि पालिका के आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच कर कार्रवाई जल्द नहीं की गई तो वह 10 अप्रैल से अनशन पर बैठ जाएंगे। पत्र में सभासद ने कहा है कि संबंधित आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर के भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए 17 मार्च को पत्र दिया था, बावजूद इसके उनके द्वारा संबंधित ऑपरेटर के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई अब तक ना की गई है। इससे स्पष्ट होता है कि उनके संरक्षण में ही ऑपरेटर द्वारा भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। सभासद ने आज दिए गए पत्र के माध्यम से चेताया है यदि संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह 10 अप्रैल से नगर पालिका परिषद परिसर में अनशन पर बैठ जाएंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी ईओ की होगी।
No posts found.
Related Articles
सदर विधायक/पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा क्रिटिकल गैप्स योजना से निर्मित राजकीय कृषि एवं डिजिटल सेन्टर का उद्घाटन
November 4, 2026
दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने में धांधली का आरोप, सीएमओ कार्यालय पर दिव्यांगजनों का जोरदार प्रदर्शन
November 3, 2026
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com