3:58 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। डी पॉल स्कूल में नए सत्र का हुआ शुभारंभ

बिसौली। डी पॉल स्कूल में बुधवार से नए सत्र का हुआ शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी व प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता स्टाफ सेक्रेटरी ज्योति वार्ष्णेय तथा कक्षा एक की छात्रा अनिका मिश्रा, कक्षा 5 के छात्र रिदांश वार्ष्णेय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने सभी छात्र/छात्राओं को नए सत्र 2025 – 26 के शुभारंभ में अपनी शुभकामनाएँ प्रदान की, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी छात्र /छात्राओं को अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने बड़ों एवं गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। हमें अपने हौंसले तथा इरादों को हमेशा बुलंद रखना चाहिए। उन्होंने कहा हमें किसी भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए हमें उसका डटकर सामना करना चाहिए तभी हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं और सफल होकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं।प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता ने भी नए सत्र में आए सभी छात्र /छात्राओं को अपनी शुभ कामनाओं से आशिषित किया। कक्षा 10 के छात्रों ने एक नाट्य प्रस्तुत किया जिसका मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना तथा अपने गुरुजनों का आदर व बुरी संगति से दूरी बनाए रखना था। डी पॉल स्कूल में आए नए छात्र तथा नए शिक्षकों को प्रबंधक फादर मार्टिन बीसी के द्वारा पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.