8:45 am Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

वार्ड 15 अब्बासी कॉलोनी में ईद से पहले सफाई व्यवस्था सुनिश्चित

बदायूंँ। बदायूं शहर की नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फातिमा रजा ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए ईद से एक दिन पहले ही वार्ड 15 अब्बासी कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। सफाई नायक कुक्कू लाल ने स्वयं पहुंचकर सफाई करवाई और सफेद चूना डलवाया।

उन्होंने वार्ड के सभी निवासियों से सफाई को लेकर जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार सफाई कराई गई। इस दौरान रफीक अंसारी, राशिद अब्बासी, शरीफ अंसारी, जाहिद अब्बासी, मुजाहिद अब्बासी, नौशाद अब्बासी, नाजिम अब्बासी समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस