5:59 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

उघैती \ नरैनी – नवरात्रि के पहले दिन घर-घर पूजी गईं मां शैलपुत्री, सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लगी भीड़, लगे जयकारे

राजीव सक्सेना
उघैती\नरैनी (बदायूं)
नवरात्रि के पहले दिन रविवार को मां शैलपुत्री की घर-घर और मंदिरों में पूजा आराधना हुई। सुबह से ही क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया। पूरे विधि विधान के साथ भक्तों ने माता की पूजा की। मंदिरों में माता रानी के जलाभिषेक का क्रम दोपहर तक चला। मंदिरों के आसपास भीड़ का माहौल रहा।नवरात्रि के मौके पर घरों में देवी भक्तों ने पूजा अर्चना की और व्रत किया। क्षेत्र के खितौरा देवी मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया। देवी की प्रतिमाओं का का भव्य श्रृंगार किया गया। पूरा वातावरण मां के जयकारों से गूंजता रहा।माता रानी के दर्शन करने के लिए पूरे नवरात्र देवी मंदिरों पर प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.