बिसौली। रमजान के महीने का आखिरी जुमा “शुक्रवार” यानी अलविदा की नमाज नगर व क्षेत्र में पूरी अकीकत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों से लेकर पूरे नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों में नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन, शांति व भाईचारा कायम रहने की दुआएं मांगी गई। नगर की जामा मस्जिद में हाफिज मुक्तदिर ने बड़ी मस्जिद में मौलाना बिलाल रजा नूरी ने मस्जिद बिलाल में हाफिज शादाब रजा उवैसी ने कादरी मस्जिद में मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने मुस्तफा मस्जिद में हाफिज शरीफ रजा जामी ने मदीना मस्जिद में हाफिज मजहर खान ने नूर ए इलाही मस्जिद में जैनुल आबदीन ने हसनी मस्जिद में हाफिज फुरकान रजा ने अपनी अपनी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कराई। मरकज बाली मस्जिद में मौलाना नसीम अख्तर कासमी ने अलविदा की नमाज अदा कराई। अलविदा की नमाज के साथ ही ईद की तैयारिया और तेज हो गई हैं। बाजारों में रौनक और बढ़ गई है। खरीदारों की भीड़ से बाजार फटे हुए हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



