1:03 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, शारदेंदु पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, दुर्गेश वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय समेत तमाम राजनीतिक गम जाहिर करने पहुंचे

बिसौली। नगर के तीन युवकों की अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे में मौत के बाद गुरुवार को तीनों के शव यहां पहुंचे तो परिवारों में कोहराम मच गया। जिले भर के जनप्रतिनिधि परिजनों को ढांढस बधाने के लिए बिसौली पहुंचे। जबकि दोपहर बाद तीनों दोस्तों का सोत नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गुरु वार को नगर का बाजार सुबह से ही बंद रहा। वजह थी कि बुधवार आधी रात को मथुरा से लौटते वक्त अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में स्विफ्ट कार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में कार सवार तीन युवकों सचिन, मोहित व विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंशुल और शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी थे। और वृंदावन में भंडारा करके वापस घर लौट रहे थे। हादसे की मनहूस खबर बिसौली पहुंची तो जहां एक और उनके परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं व्यापारियों में भी गमगीन माहौल हो गया। शोक में पूरा बाजार सुबह से ही बंद रहा। जबकि दोपहर बाद तीनों शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, शारदेंदु पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, दुर्गेश वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय समेत तमाम राजनीतिक व सामाजिक लोग गम जाहिर करने पहुंचे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.