एकादशी पर श्याम भवन पर हुआ संकीर्तन, जमकर झूमे श्रद्धालु
बिल्सी। एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार की रात नगर के मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी में स्थित श्री श्याम भवन पर बाबा के भक्तों ने भव्य संकीर्तन का आयोजन कराया गया। यहां सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक श्रंगार किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। यहां 56 भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को शुभम माहेश्वरी ने प्रज्ज्वलित किया। साथ ही अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। यहां सबसे पहले गुरु वंदना की गई। उसके बाद गणेश, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई। इसके बाद बाबा के भक्तों द्वारा गुणगान किया। बाबा के सुंदर-सुंदर भजनों पर जमकर झूमे। देर रात को बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बाबा के कई भक्त मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी के सामने स्थित श्री श्याम भवन एवं तहसील क्षेत्र के गांव बहेटा गुंसाई स्थित श्याम बाबा के मंदिर पर भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ 56 व्यंजनों से खाटू श्याम बाबा का भोग लगाया गया। उसके बाद संकीर्तन का आयोजन किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
