बिना परमीशन के काटा जा रहा घर में खड़ा नीम का पेड़ वन विभाग ने पहुंचकर रुकवाया
लकड़ी माफिया मौके से फरार
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र में बिना परमीशन के पेड़ों का कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है लकड़ी माफियाओं द्वारा बिना परमीशन के हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है ।
बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव पनौटा में चंद्रपाल के घर में खड़ा वर्षों पुराना नीम का पेड़ एक लकड़ी माफिया खरीदकर बिना परमीशन के काट रहा था ।जिसकी किसी ने सूचना वन रेंज बिसौली को दे दी जहां मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर अंकेश शर्मा ने पेड़ को रुकवा दिया माफिया मौके से फरार हो गया है । डिप्टी रेंजर ने पेड़ मालिक से पेड़ का परमिट बनवाने के लिए कहा है ।लकड़ी माफिया कुंवर गांव का बताया जा रहा है ।जो आए दिन क्षेत्र में हरे भरे वृक्षों का कटान करता रहता है । और वन विभाग मूक दर्शक बना रहता है कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति की जाती है ।।
इस संबंध में बिसौली डिप्टी रेंजर अंकेश शर्मा का कहना है नीम का पेड़ कटने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर पेड़ को रुकवा दिया गया लकड़ी माफिया मौके पर नहीं मिला अगर लकड़ी माफिया लकड़ी काटकर अपनी आरा मशीन पर ले जाता है तो कुंवर गांव में उसकी आरा मशीन पर ही पहुंचकर कार्यवाही की जाएगी ।।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






