3:35 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

आगरा में सपा सांसद के घर करणी सेना ने किया उत्पात, इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस कर्मी घायल

आगरा 26 मार्च। राणा सांगा पर दिये गये विवादित ब्यान को लेकर आज करणी सेना के कार्यकर्ता बुल्डोजर लेकर नारेबाजी करते हुए सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर पहुंच गये। जमकर उत्पात मचाते हुए 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए हवा में लहराते हुए कुर्सियां तोड दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर पथराव कर दिया जिससे इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस कर्मी चुटैल हुए हैं। आज दोपहर 12 बजे एक हजार से ज्यादा करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सांसद सुमन के घर पहुंच गये। पुलिस ने रोकने का काफी प्रयास किया मगर संख्या बल कम होने से पुलिस की एक ना चली।

कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर खड़ी एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। अन्य थानों की पुलिस के पहुंचने से पहले करणी सेना के कार्यकर्ताओ को रोकना पुलिस को भारी पडा। जब घर के अंदर जाने से रोका तो पथराव हो गया पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए किसी तरह कार्यकर्ताओं को हटाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस