बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
अपराध होने के हर मामले में दोषी पुलिस को ठहराया जाता है लेकिन जब वही पुलिस किसी मामले का पर्दाफास करती है तो क्षेत्र के नागरिक पुलिस की तारीफ के पुल बाधने में कोई कसर नही छोती और यह सब एक समाजिक प्रक्रिया नजर आती है। बदायूं में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ब्रजेश कुमार सिंह बदायूं में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत इस मामले में सबसे आगे नजर आते हैं और यही कारण है कि एसएसपी श्री सिंह जनता के दिल में अपनी जगह बना चुके हैं और उसका कारण जनपद में घटनाओं का पर्दाफाश करने में ननका नेतृत्व बहुत शानदार रहा है। अब बीते दिवस सहसवान में बाइक सवार लुटेरों ने सर्राफा व्यवसाई से नगदी एवं जेवर लूटने का अपराध किया उसका परिणाम 36 घंटे बीतने से पूर्व जनता के सामने उस समय आ गया जब एसएसपी डा ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व और एसपी देहात केके सरोज के निर्देशन में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को उनकी बाइक सहित मुठभेड कि उपरांत बंदी बनाने में सफलता प्राप्त करके वर्दी का इकबाल बुलन्द करने के साथ अपराधियों को अपराध करने से पहले सोचने को मजबूर करने का रस्ता दिखा दिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
