7:04 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

सूचना व सामाजिक कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह आयोजित

।

पंचायत राज व्यवस्था में सुधार के लिए वर्ष भर कार्य करेंगे कार्यकर्ता।

विधानसभा की मतदाता सूची से पंचायत चुनाव कराने की मांग।

जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान मे होली मिलन समारोह एवम २१३वे सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण/विधिक सेवा शिविर का आयोजन संगठन के शिवपुरम बदायूं स्थित मुख्यालय पर आयोजित किया गया। सूचना कार्यकर्ताओं की कठिनाइयों का निवारण किया गया तथा लोकहित में सूचना अधिकार के प्रयोग के तरीके भी बताए गए। साथ ही गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गई। वर्ष 2026 में सम्भावित पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पंचायत राज व्यवस्था में सुधारों को लेकर योजना बनाई गई। २८ मार्च को जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पंचायत राज व्यवस्था में सुधारों के दृष्टिगत मांगपत्र प्रेषित किया जाएगा।

इस अवसर पर जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के अध्यक्ष/ संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि वर्ष २०२६ में संभावित पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सुधारों की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को मांगपत्र प्रेषित किए जाएंगे। पंचायतों में उप प्रधान, उप ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद सृजित किए जाए। न्याय पंचायत और ब्लॉक का पुनर्गठन किया जाए, प्रत्येक राजस्व ग्राम को ग्राम पंचायत का दर्जा मिले। पंचायत प्रतिनिधियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारण के साथ ही उनकी परिसंपत्तियों में गुणोत्तर वृद्धि की जॉच के लिए तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है। पंचायत प्रतिनिधियों के शहर में निवास करने के कारण गांवों का विकास प्रभावित होता है इस कारण गांवों के मूल निवासी को ही चुनाव लड़ने की बाध्यता हो। विधानसभा की मतदाता सूची से पंचायत चुनाव कराए जाएं, न्याय पंचायत स्तर पर सरपंच की पुरानी व्यवस्था पुनः स्थापित हो।

होली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक धनपाल सिंह, संरक्षक एम एल गुप्ता , सुरेश पाल सिंह चौहान, डॉ एस के सिंह, प्यारेलाल, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी/ महासचिव रामगोपाल, डॉ सुशील कुमार सिंह, प्रदेश समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत, मंडल समन्वयक एम एच कादरी, जिला समन्वयक आर्येंद्र पाल सिंह, एच एन सिंह, डॉ ज्ञानेन्द्र कुमार ,आर्येंद्र पाल सिंह , सह जिला समन्वयक रामलखन, सुधीर कुमार, विनोद गुप्ता , राजपाल सिंह , रनविजय सिंह , सुरेश सिंह , विपिन कुमार सिंह एडवोकेट , ज्ञानदीप कुमार शर्मा आदि की सहभागिता रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.