12:22 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

बिसौली। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पारंपरिक गीतों पर झूमते हुए समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी।कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गाकर किया गया। ग्रुप के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

एक दूसरे से गले मिलकर आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। वही महिलाओं ने गेम्स का आनंद लिया। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय, आंचल वार्ष्णेय, डॉक्टर स्वाति, रूपम, प्रीति, विनीता, अलका, नीता, भूमि, हिमानी, गुंजन आदि सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.