11:39 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित की तलाश में उत्तराखंड पुलिस गुरुवार को यहां पहुंची

सहसवान: हत्या, हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित की तलाश में उत्तराखंड पुलिस गुरुवार को यहां पहुंची। आरोपित नहीं मिला तो पुलिस उसके मकान पर नोटिस चस्पा कर लौट गई। हरिद्वार कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह ने बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव कौल्हार निवासी अतर सिंह पुत्र रामस्वरूप उनकी कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 494/24 में फरार चल रहा है। तीन दिसंबर को अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए। पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन आरोपित हत्थे नहीं चढ़ा। एएसआई ने बताया कि अब न्यायालय ने कुर्की की उद्घोषणा जारी की है। इसका नोटिस आरोपित के घर पर चस्पा किया गया है। यदि आरोपित नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
जिला संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.