*शिकायतकर्ता इंद्र्वीर पुत्र छोटे लाल नि0 काकसी थाना – जरीफनगर थाना कोतवाली जनपद बदायूँ के साथ 1,42,000/- रुपयों की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 70,000/- रुपये की धनराशि को बैंक में होल्ड कराई गई।*
जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसमें शिकायतकर्ता इंद्रवीर के साथ दिनांक 28-10-2024 को ऑनलाइन फ्राड हुआ जिसमें आवेदक के 1,42,000/- रुपयों की साइबर ठगी की गयी थी जिसकी आवेदक इंद्रवीर उपरोक्त द्वारा उसी दिन साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ आकर आपनी शिकायत दर्ज करायी । जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की धनराशि 1,42,000/- में से 70,000/- रुपये तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त दिनांक 19-03-2025 को होल्ड की गयी धनराशि 70,000/- शिकायतकर्ता के खातें में स्थानान्तरित करा दी गयी है ।
*अपील-* किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
