।*********** उझानी बदांयू 16 मार्च। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाऐ गये राजीव कुमार गुप्ता के मनोनयन पर नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के मुख्य घंटाघर तिराहे पर पटाखे दाग व मिठाई का वितरण कर खुशी मनाई। इस मौके पर बोलते हुए सचिन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी। राजीव गुप्ता को हाईकमान ने तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोंप कर भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है, राजीव गुप्ता कुशल संगठन कर्ता है, कार्यकर्ताओं की हर छोटी-बड़ी समस्या पर जिम्मेदारी निभाने में सबसे आगे नजर आते हैं। राजीव गुप्ता के निर्देशन में कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहते हैं। पिछले चुनावों में भी श्री गुप्ता के निर्देशन में पार्टी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। पार्टी ने इसी लिए तीसरी बार जिले की कमान कर्मठ, जुझारू, राजीव गुप्ता को सोंपी है। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, क्रय-विक्रय समिति के सभापति किशन चंद शर्मा,राहुल शंखधार, राजीव गोयल, रेनू सिंह, रानी सिंह पुंडीर, योगेश प्रताप सिंह,अजय तोमर,विवेक राष्ट्रवादी, मोहित शर्मा, संदीप सक्सेना, देवेश गुलाठी,एसपी गुप्ता,रोहन शर्मा, आदि मौजूद रहे।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
