।********** उझानी बदांयू 16 मार्च। पूर्वोत्तर रेलवे उझानी बदांयू के श्रद्धालुओं को माता पूर्णागिरि के दर्शन मात्र चालीस रुपये में कराएगा। इज्जतनगर मंडल ने कासगंज-टनकपुर तक एक जोडी पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू कर दिया है। ट्रेन का संचालन होने से श्रद्धालुओं का सफर सुगम होगा। ट्रेन का संचालन 16 मार्च से 30 जून तक प्रतिदिन होगा ।पूर्णागिरि मेला में बदांयू, उझानी, सहसवान, बिल्सी, कछला, बितरोई,सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए जाते हैं। कासगंज से टनकपुर ,बरेली की ओर जाने के लिए ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है। इसी के मद्देनजर रेलवे ने एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन आज रविवार से शुरू कर दिया है। टनकपुर-कासगंज के बीच दूरी करीब 223 किमी है। रेलवे उझानी से 6 घंटे का सफर श्रद्धालुओं को 40 रुपये में कराएगा। स्पेशल ट्रेन संख्या 05451 कासगंज से सुबह 5 बजे टनकपुर के लिए जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन कासगंज सिटी, गंगागढ हाल्ट, सोरोंजी, मानपुर नगरिया, कछला ब्रिज, कछला हाल्ट, बितरोई, उझानी,बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, खटीमा, वनबसा होते हुए दोपहर 12 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में वहीं ट्रेन संख्या 05452 दोपहर 1:40 बजे टनकपुर से चलने के बाद रात 9:20 बजे कासगंज पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन होने से श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा। इस ट्रेन में 12 कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन का संचालन 16 मार्च से 30 जून तक किया जाएगा।
———————–
पूर्णागिरि मेला में श्रद्धालुओं के जाने के लिए रेलवे ने एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन कासगंज-टनकपुर मार्ग पर आज रविवार से किया है। इस ट्रेन में 12 कोच लगाए गए हैं। ट्रेन का संचालन होने से श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा। वहीं इस ट्रेन का हर स्टेशन पर ठहराव भी होगा-संजीव शर्मा,पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर मंडल ।———————— राजेश वार्ष्णेय एमके।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
