10:02 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अब जल्द मिलेगी एआई व नेटवर्किंग की शिक्षा

।****** बदांयू 16 मार्च।

अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को एआई व नेटवर्किंग की शिक्षा दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है। नए शिक्षा सत्र से विद्यालयों में कंप्यूटर संबंधी टॉपिकों की शिक्षा विद्यार्थियों को दी जाएगी।

जिले के परिषदीय विद्यालयो में लाखों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं सरकार वक्त की जरूरत के हिसाब से इनको बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। क्योंकि अब वक्त कंम्पयूटर व एआई का है इस क्रम में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। नई नीति में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कंप्यूटर संबंधी टॉपिकों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

इसके तहत नए शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालयों के कक्षा छह, सात व आठ के विद्यार्थियों को एआई, कोडिंग, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट पेंट, इंटरनेट, नेटवर्किंग जैसे विषयों की भी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.