7:36 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: घर से मुहल्ले में घूमने की बात कह कर गया युवक लापता

सहसवान: घर से मुहल्ले में घूमने की बात कह कर गया युवक लापता हो गया। युवक के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। नगर के मुहल्ला दहलीज निवासी रहीश अहमद का कहना है कि उनका 19 वर्षीय पुत्र चांद बाबू सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से मुहल्ले में घूमने गया था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो स्वजन ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रहीश अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जिला संवाददाता डाo राशिद अली खान

विज्ञापन एक्सप्रेस