“होली पर रखे अपनी आँखो का ख्याल”
* होली खेलते समय आँखों के आस-पास लगे सूखे रंगों को सूती कपड़े से पोंछते रहे।
* होली खेलते समय बेहतर है कि चश्मा पहन कर रखे इससे आँखों में रंग नहीं पड़ेगा एवं आँखे सुरक्षित रहेगी।
* अगर कोई रंग लगा रहा है तो उस समय आँखे बन्द ही रखें।
* केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से आँखें में अत्याधिक जलन,पुतली पर घाव (कार्नियल अत्सर) एवं कंजंक्टिवाइटिस होने की संभावना रहती है। अतः हल्के या हर्बल रंगों से ही होली खेले।
* यदि आँखों मे रंग चला जाएं तो आँखों को रगड़े नहीं आँखों को साफ पानी से धोना चाहिए।
* आँखों में ठंडक के लिए “काबेक्सिी मेथाइल सेल्युलोस” (लेब्रीकेट) डाल सकते है।
* अन्य कोई भी दवा आई ड्राय बिना विशेषज्ञ की सलाह लिए ना डालें।
* खुजली या एलर्जी होने पर भी तुरंत चिकित्सक से मिलकर सलाह एवं उपचार लें।
डा0 अमृता बाजपेयी
विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग
राजकीय मेडिकल कालेज,बदायूँ।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
