बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में मेरठ हाईवे स्थित उस्मानपुर पुल के पास मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान सहसवान कोतवाली के लदपुरा निवासी 25 वर्षीय मनोहर के रूप में हुई है।
शनिवार को राहगीरों ने हाईवे किनारे पुल के पास एक युवक का शव देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। पुलिस द्वारा शव की फोटो सार्वजनिक करने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान मनोहर के रूप में की।
परिवार का आरोप है कि उस्मानपुर निवासी दीपक और एक अन्य व्यक्ति मनोहर को अपने साथ ले गए थे। मनोहर के घर न लौटने पर परिवार ने खोजबीन की। सोशल मीडिया और पुलिस द्वारा जारी तस्वीर देखने के बाद वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
संदिग्धों से की जा रही पूछताछ
पुलिस ने परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
