4:05 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए, पिता से की हाथापाई

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए, पिता से की हाथापाई

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ से दो युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जिसके बाद किशोरी के पिता के साथ आरोपियों ने हाथापाई कर घायल कर दिया। जिसपर पीड़ित की ओर से एक युवक को नामजद करते हुए दो लोगों के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी 17 वर्षीय किशोरी को रायपुर बुजुर्ग के निकट स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी समीर एवं उसका दोस्त बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए। जैसे ही इसकी सूचना किशोरी के पिता हुई तो वह किशोरी को वापस लाने के लिए समीर के घर पहुंचे। जहां पर उनके साथ उक्त आरोपियों ने हाथापाई कर दी। जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित किशोरी के पिता ने समीर एवं एक अज्ञात युवक के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस