मुर्गी पालन केंद्र पर सो रहे अधेड़ किसान की गोली मारकर हत्या
तीन-चार वर्ष से पत्नी के संग रहता था रामपाल
सीओ ने घटना स्थल का किया मुआयना, हत्या से लोगों में दहशत
बिल्सी। मुर्गी पालन केंद्र पर सो रहे अधेड़ किसान कुछ लोगों ने शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार और कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक किसान की पत्नी से घटना के बारे में जानकारी ली, बताया गया कि अज्ञात दो हमलावर थे, जिन्होंने मृतक के सिर में गोली मारी थी। सोते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं हत्या की इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। हत्या की यह वारदात कोतवाली क्षेत्र के गांव जरसैनी में घटी है। मूलत: संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव खजरा-छपरा निवासी रामपाल शाक्य (55) पुत्र बसंती तीन-चार वर्ष से गांव के बाहर संचालित एक मुर्गी पालन केंद्र पर रहते था। मुर्गी पालन केंद्र कुछ समय से बंद पड़ा है। शनिवार की रात अपनी पत्नी असलेश के साथ वह सो रहे था। रात के करीब एक बजे के आसपास अज्ञात हमलावरों ने रामपाल के सिर में गोली मार दी और जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी असलेश गोली की आवाज सुनकर वह जागी तो देखा कि दो हमलावर थे और वह गोली मारने के बाद भाग गए। मृतक किसान की पत्नी असलेश शव के पास बैठ कर रो रही थी। रविवार की सुबह करीब छह बजे कुछ लोग अपने खेत की ओर जा रहे थे। तभी लोगों ने देखा मृतक की पत्नी रो रही है। जिसके बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। हत्या की खबर से कोतवाली पुलिस में भी खलबली मच गई। कुछ देर बाद यहां पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार और कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना के बारे में मृतक की पत्नी से जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने क्षेत्राधिकारी से जल्दी घटना का खुलासा करने की बात कही है। सीओ ने बताया कि किसान की मौत के मामले में मृतक परिवार की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक का पीएम कराया पुलिस जांच में जुट गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
