श्री राम चंद्र मिशन, हार्टफुलनेस संस्था और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम आज अम्बियापुर के खेड़ा पूर्वी, जगत ब्लॉक के नगला शर्की और दातागंज ब्लाक के ग्राम डहरपुर कलां , जगत ब्लॉक के नगला शर्की में शनिवार को एकात्म अभियान शिविर समापन
हुआ और इसके साथ उझानी ब्लॉक के ग्राम चंदऊ ,जगत ब्लॉक के ग्राम मचलई एवं उतरना में एकात्म अभियान शिविर का आज रविवार को सफलता के साथ समापन हुआ। सालारपुर के ग्राम कुनार में कल सोमवार को समापन होगा। प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि होली प्रेम और रगों का त्योहार है और इसी तरह एकात्म अभियान में भी आत्मा और परमात्मा के प्रेम पूर्ण मिलन को हृदय पर ध्यान करके महसूस करने की कला ही हार्टफुलनेस का अभ्यास है। क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना द्वारा बताया कि अब होली के त्योहार की तैयारी में ग्रामीण व्यस्त हो रहे हैं अत: एकात्म अभियान शिविर होली के उपरांत अपने चरम पर गति प्राप्त करेगा और इसके लिए सभी स्वयंसेवक, प्रशिक्षक नि:स्वार्थ भाव से कटिबद्ध है। प्रशिक्षक नीरज कुमार ने ध्यान अभ्यास पर गहन चर्चा की। इस अवसर पर ओमकार सिंह, सुभाष यादव, मेवाराम सिंह, अशोक सिंह, रुपेंद्र पाल, सपना, पुष्पेन्द्र सिंह, नेम सिंह, संजीव कुमार सिंह, अवनेश्वर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
