1:59 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

हादसे को दावत दे रहा होली दहन स्थल पर बना बिजली का पोल

कुंवरगांव संवाददाता

थाना क्षेत्र के एक गांव में होली स्थल से बिजली के पोल हटवाने के लिए
ग्रामीणों ने बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र देकर बिजली का पोल हटाने की मांग की है बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में कब्रिस्तान के पास होली स्थल का चयन किया गया है जहां होली स्थल में बिजली के पुराने तीन पोल खड़े हुए हैं जिनसे बिजली की केबिल गुजर रही है । ग्रामीणों का कहना है कि होलिका दहन वाले दिन जब होली जलाई जाएगी तो आग की लपटों से बड़ा हादसा हो सकता है । जगह से बिजली के पोल हटाया जाना अतिआवश्यक है ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता उपखंड कुंवर गांव को प्रार्थना पत्र देकर पोल हटवाने की मांग की है ।
इस मौके पर ग्राम प्रधान शिवकुमार, ज्ञानेंद्र सिंह,देवसरन शाक्य, महेशचंद्र, गजेन्द्र सिंह, नीरज कुमार, वेदराम, राहुल , देश पाल आदि मौजूद रहे है।।
रिपोर्ट अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.