7:36 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

मनुष्य परमात्मा के सीसीटीवी केमरे की नजर में – आचार्य अंतर्मना प्रसन्न सागर

उझानी बदांयू 9 मार्च। अहिंसा संस्कार पदयात्रा पर उझानी पधारे जैन मुनि 108 अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर जी ने आज संत भवन में आयोजित प्रवचन में कहा कि चोर सीसीटीवी देख सहम जाता है मगर मनुष्य बुरे कर्म करते वक्त नहीं सोचता कि परमात्मा पर सबसे बडा सीसीटीवी कैमरा है जो पूरे विश्व पर नजर रखता है। इसलिए मनुष्य को बुरे कर्मों से बचना चाहिए। आचार्य जी ने कहा कि आप सभी ने जैन कुल मे जन्म लिया है रात्रि भोजन का त्याग करना चाहिए। वर्ना अगला जन्म ईश्वर आपको जैन कुल मे ना दे। उन्होंने कहा कि आपको जो ईश्वर से प्राप्त हे उसी में संतुष्ट रहे। पड़ोसी पर ज्यादा माल है देखकर दुखी होना ही आपके दुखो का कारण है। उन्होंने एक भिखारी का उदाहरण दिया कि सुबह शुद्ध मन से भिखारी मंदिर गया ईश्वर से प्रार्थना की कि आज मुझे भीख कुछ ज्यादा मिले। ओर मंदिर के गेट पर बैठ गया सुबह से शाम तक प्रभु की कृपा से उसके पास 80500 रूपये आऐ। वह बोला प्रभु इतने रुपए का में क्या करूंगा ओर 500 रूपए निकाल कर अस्सी हजार दानपात्र में डाल आया। इसे कहते हैं सब्र। आचार्य प्रसन्न सागर जी कहा मनुष्य को सभी कर्म समयबद्ध करने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के सामने अपने आप को छोटा ना समझे उदाहरण दिया कि पेन 5 रूपये का आता है मगर चेक करोड़ों के साइन करता है।
आचार्य प्रसन्न सागर जी ने कहा कि उझानी आगमन का श्रेय मानसी जैन को जाता है जो काफी समय से मेरे साथ पदयात्रा में शामिल हैं उसी की भक्ति व जिद को देखते हुए उझानी का कार्यक्रम बना मगर वह इस समय कार्यक्रम में मोजूद नहीं। ईश्वर को मंजूर नहीं था वह किसी जरूरी वजस से पदयात्रा से बाहर है। मेरा दाना-पानी लिखा था प्रभु की इच्छा से ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप जैन, अभिषेक जैन,अजय जैन, मनोज जैन, प्रदीप जैन, जयदीप जैन, सोनू जैन शंशाक जैन, बॉबी जैन, सचित, अंकित , तुषार,आकाश जैन, निखिल जैन, विन्नी जैन, राकेश जैन, बबीता जैन, रजनी जैन, संगीता जैन, रुचि, सीमा, अनमिका, प्राची, तृप्ति, प्रतिज्ञा, रूपा, मोनिका, मनका, प्रतिभा आदि मौजूद रहे।————————— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस