भक्तों ने बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाकर की पूजा-अर्चना
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर शनिवार को फाल्गुन माह के उपलक्ष्य में श्री बालाजी महाराज पर विशेष चोला चढ़़ाया। यहां सबसे पहले श्री बालाजी महाराज को गंगा जल से स्नान कराया। उसके बाद चोला चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। फिर बाबा को चांदी के वर्क अर्पण कर श्रृंगार किया गया। दरबार के प्रधान मंहत आचार्य ललित शर्मा ने बताया कि जो भी व्यक्ति मंगलवार और शनिवार को श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है। बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को जल्द पूर्ण करते है। इसके बाद हुनमान चालीसा का पाठ किया गया। बाद में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इधर नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर एवं संकट मोचन दरबार में भी बाबा के भक्तों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर चोला चढ़ाया और आरती कर प्रसाद का वितरण किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
