4:58 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

नाले के गंदे पानी की निकासी बाधित होने से गली में जलभराव की समस्या

नाले के गंदे पानी की निकासी बाधित होने से गली में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु अधिशासी अधिकारी से लगाई गुहार ।

सहसवान मोहल्ला नवादा के वाशिंदों ने गली में जलभराव को लेकर अधिशासी अधिकारी से गली में भरे गंदी पानी की निकासी को लेकर लगाई गुहार मोहल्लेवासियों का कहना है कि एमआरएफ टायर एजेंसी की गली में नाले का पानी पहले ठीक से बहता था, लेकिन हाल ही में नए प्लॉटों के निर्माण के कारण इसकी निकासी पूरी तरह से बाधित हो गई है। इस कारण नाले का दूषित पानी सड़कों पर भरने लगा है, जिससे गली में रहने वाले नागरिकों का आना-जाना कठिन हो गया है। गंदे पानी के जमाव के कारण न केवल बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत हानिकारक हो गया है।

विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में हमने कई बार स्थानीय सभासद को अवगत कराया, लेकिन हर बार यही उत्तर मिलता है कि गली का बजट अभी पास नहीं हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस